Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: रविवार को नमो भारत को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: रविवार को नमो भारत को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर (दिल्ली) सेक्शन की शुरुआत करने गाजियाबाद आएंगे।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर (दिल्ली) सेक्शन की शुरुआत करने गाजियाबाद आएंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। रविवार सुबह सात बजे से ही लिंक रोड पर कमर्शियल वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पीएम के शहर में रहने के दौरान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से वैशाली मेट्रो स्टेशन तक लिंक रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

रविवार को सुबह सात बजे से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने तक मोहननगर से यूपी गेट के बीच लिंक रोड पर कोई कमर्शियल वाहन नहीं चलेगा। इतना ही नहीं हिंडन एयरफोर्स स्टेशन (गोल चक्कर) से मोहन नगर और वजीराबाद रोड पर करन गेट पुलिस चौकी के बीच भी कमर्शियल वाहनों के परिचालन पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा नागद्वार से हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर के बीच भी कमशियल वाहन नहीं चलेंगे। यह डायवर्जन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।

ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन
➤ मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार के मध्य सभी प्रकार के भारी / मध्यम / हल्के कमर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
➤ मोहननगर से यूपी गेट के मध्य समी प्रकार के भारी/ मध्यम/ हल्के कमर्शियल वाहनों का आवागमनपूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
➤ करनगेट गोलचक्कर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार की ओर सभी प्रकार के भारी/ मध्यम/ हल्के कमर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
➤ रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार होकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार की ओर सभी प्रकार के भारी/ मध्यम / हल्के कमर्शियल वाहनों का आवागमन…

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें