Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दोस्त के साथ पत्नी के फ्लैट पर पहुंचा, चाकू से हमला किया, बेटी को भी काटा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दोस्त के साथ पत्नी के फ्लैट पर पहुंचा, चाकू से हमला किया, बेटी को भी काटा
विवाद के चलते बेटियों के साथ अलग रह रही पत्नी पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बीच बचाव के लिए आगे आई बेटी के हाथ में भी दांत से काट लिया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। विवाद के चलते बेटियों के साथ अलग रह रही पत्नी पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बीच बचाव के लिए आगे आई बेटी के हाथ में भी दांत से काट लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति के साथ एक और युवक भी था। तहरीर में पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपी ने कई जगह से लोन ले रखा है। महिला ने पुलिस को बताया है कि जबरन तलाक लेने के लिए हमला किया गया है।

रीना अपनी तीन बेटियों के साथ लोनी रोड स्थित सोसायटी- 99 में रहती हैं। उनके पति संजय खोड़ा में रहते हैं। आपसी विवाद के चलते पत्नी अलग फ्लैट में रहती हैं। 12 दिसंबर, 2024 को संजय अपने एक दोस्त सनी राज को साथ लेकर रीना के फ्लैट में पहुंचे और तलाक देने के लिए गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि संजय ने हमला करने के लिए चाकू निकाला तो रीना ने बचाव के लिए चाकू पकड़ लिया, इस दौरान रीना के सीधे हाथ ही तीन उंगलियां कट गईं। बेटी मां के बचाव के लिए आगे आई तो संजय ने उसके हाथ में दांत से काट लिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में खोड़ा थाना पुलिस ने रीना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन लेने का भी आरोप है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें