उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: फाइनल मैच में भारतीय टीम के विजयी होने की उम्मीद

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की शानदार जीत पर शहर के युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि फाइनल में भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करेगी।
बुधवार को महामाया स्टेडियम समेत अन्य क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ी अभ्यास के दौरान टीम इंडिया की जीत की संभावनाओं पर चर्चा करते दिखे। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को महामाया स्टेडियम समेत अन्य ग्राउंड पर खिलाड़ी भारतीय टीम की रणनीति पर चर्चा करते नजर आए। वहीं, कोच ने प्लेईंग 11 को लेकर रणनीति पर बात की। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी देव ने बताया कि जिस तरीके से भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात दी, इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसका लाभ फाइनल में मिलेगा और भारतीय टीम चैंपियन बनकर लौटेगी। क्रिकेटर शिवम और अनुज सिंह ने बताया कि पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम रविवार को अच्छा खेलेगी और चैंपियन बनेगी। रविवार को अगर न्यूजीलैंड से फाइनल होता है तो मैच कठिन होगा, लेकिन भारतीय टीम ही विजय प्राप्त करेगी।कोच प्रिया ने बताया कि टीम संयम से खेले और रणनीति पर अमल करे तो जीत तय है। अब उस ऐतिहासिक पल का इंतजार है, जब रविवार को भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बनेगी। राजनगर एक्सटेंशन, नेहरू युवा केंद्र, संजय नगर स्थित कई ग्राउंड पर खिलाड़ी टीम इंडिया की जीत और फाइनल मैच को लेकर चर्चा करते नजर आए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img