Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: एक लाख के लिए युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: एक लाख के लिए युवक की हत्या
लोनी इलाके में 40 साल के युवक की एक लाख रुपये के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक के शव को एक घर से बरामद किया है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। लोनी इलाके में 40 साल के युवक की एक लाख रुपये के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक के शव को एक घर से बरामद किया है। मरने वाले युवक ने अपने दोस्त को एक लाख रुपये उधार दिए थे। युवक पिछले एक महीने से अपने उधार के पैसे मांग रहा था। पूरे मामले में पत्नी ने लोनी थाने में नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई निवासी शौकीन (40 साल) गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। शौकीन ब्याज पर पैसे देने का काम भी करता था। शौकीन की पत्नी आयशा ने पुलिस को बताया कि हमारे घर पर 10 साल से फारुख उर्फ सोनू निवासी बड़ौत, बागपत का आना जाना था। कुछ समय पहले शौकीन ने एक लाख रुपये उधार फारुख को दिए थे।

बुधवार को दोस्त फारुख बुलाकर ले गया था कि तेरे एक लाख रुपये का काम हो गया। जिसके बाद शाम तक दोनों साथ रहे। रात में शौकीन का फोन बंद आने लगा। जहां आरोपियों ने एक लाख रुपये के लिए शौकीन की हत्या कर दी।

मेरे बच्चों को वीरान कर दिया

पति की मौत के बाद पत्नी आयशा का रोकर बुरा हाल है। आयशा ने बिलखे हुए कहा कि मेरे पति की हत्या के बाद पूरा घर बर्बाद हो गया। जिसका घर पर आना जाना था, उसका काम निकालने के लिए पैसे दिए। कई बार पैसों काे मांगा गया। फारुख उर्फ सोनू ने विश्वास भी तोड़ दिया। जिस पर हमने इतना भरोसा किया, उसने ही मेरे पति की जान ले ली। शौकीन की पत्नी ने फारुख के दोस्तों पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं आरोपियों के खिलाफ लोनी थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें