उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: गाजियाबाद में शुरू हुआ 5 यू-टर्न चौड़े करने का काम

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के मेन रोड पर करहेड़ा रोटरी गोल चक्कर से हापुड़ चुंगी तक 5 जगहों पर यू-टर्न बनाए गए हैं। अब जीडीए ने जाम की समस्या को देखते हुए यू-टर्न वाले स्थानों पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।

राजनगर एक्सटेंशन में डेढ़ लाख से अधिक आबादी रहती है। यहां मुख्य मार्ग दिल्ली-मेरठ रोड होते हुए हापुड़ चुंगी और फिर एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। साथ ही जीटी रोड और एलिवेटेड के रास्ते दिल्ली बॉर्डर को भी जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। हापुड़ चुंगी चौराहे से रोटरी गोल चक्कर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। क्षेत्र में आने वाले मालवाहक वाहन भी इस मार्ग का सबसे अधिक प्रयोग करते हैं। वाहनों के दबाव को दूर करने के लिए जीडीए ने इस रोड पर पांच स्थानों पर यू-टर्न बनाए, लेकिन यह अब इस मार्ग पर जाम का सबसे अधिक कारण बन गए हैं। इन यू-टर्न के कारण मुख्य मार्ग छोटी हो गई है, जिस कारण बड़े व मालवाहकों को यू-टर्न से मुड़ने में भी दिक्कत होती है और वह मुड़ने में अधिक समय लेते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। अब जीडीए ने यू-टर्न बनाने वाले स्थानों पर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण सबसे पहले सिटी फॉरेस्ट और इंग्राहम स्कूल के पास बनाए यू-टर्न के दोनों तरफ सड़क चौड़ी करने में जुट गया है।

तीन-तीन मीटर सड़क चौड़ी होगी

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि जिन स्थानों पर यू-टर्न बनाए गए हैं, वहां दोनों तरफ तीन-तीन मीटर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाने की योजना है। इसके लिए मार्ग पर जगह भी है। इस कारण इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। जाम की समस्या भी दूर हो सकेगी।मानवेंद्र सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए ने कहा, ”यू-टर्न के पास सड़क चौड़ी करने का काम दो महीने में पूरा करने की योजना है। इसके बनने से यहां जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img