उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: ई-रिक्शा समेत आठ फुट गहरे नाले में गिरा युवक, मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक चालक ई-रिक्शा समेत आठ फुट गहरे नाले में जा गिरा। इस दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शनिवार को हादसा शालीमार गार्डन की तरफ से आते समय अराधना सिनेमा के सामने हुआ। मूलरूप से बदायूं जनपद के उघेनी थाना क्षेत्र स्थित अलापुर निवासी 26 वर्षीय जाने आलम दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह चार ··भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। जाने आलम कई साल से ई-रिक्शा चला रहा था। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे साहिबाबाद पुलिस को सूचना मिली कि शालीमार गार्डन की तरफ से आते समय एक ई-रिक्शा चालक वाहन समेत आठ फुट गहरे नाले में गिर गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ई-रिक्शा को बाहर खींचने के बाद पानी में डूब रहे चालक को बाहर निकाला। लोगों की मदद से युवक के पेट से पानी निकालने के बाद पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

साहिबाबाद क्षेत्र में कब कब हुए हादसे

20 मई 2012 लिंक रोड थाना क्षेत्र के रामपुरी के नाले में डूबने से दो साल की मासूम बच्ची रेहाना की मौत हो गई थी।

12 जुलाई 2012 वसुंधरा इलाके में स्कूल के बाहर खुले नाले में गिरने से चार साल के मासूम प्रिंस की जान गई थी।

19 अगस्त 2012 रामपुरी सूर्यनगर में घर के बाहर नाले में गिरने से तीन साल की बच्ची समी की मौत हो गई थी।

15 फरवरी 2013 साहिबाबाद के शहीद नगर में नाले में गिरने से चार साल के मासूम की जान चली गई थी।

15 अप्रैल 2013 खोड़ा कॉलोनी के राजीव विहार के नाले में गिरने से ढाई साल के धीरज की मौत हो गई थी।

9 मार्च 2014 को कौशांबी के भोवापुर में खेलने के दौरान नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम युवराज कश्यप पुत्र दुर्गेश मूल निवासी हरदोई की मौत हो गई थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img