उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: डूंडाहेड़ा अस्पताल में सिजेरियन प्रसव शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा अस्पताल में शुक्रवार को सिजेरियन डिलीवरी शुरू हो गई। महिला अस्पताल की टीम के सहयोग से पहले प्रसव किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती किया गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित डूंडाहेड़ा में 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में चिपियाना के रहने वाले शशांक चौहान की 31 वर्षीय पत्नी पूजा का उपचार चल रहा था। जांच के बाद पूजा को सिजेरियन डिलीवरी बताई गई थी। जिस पर परिवार सहमत था। शुक्रवार को डा. दीप्ति मुलिक, महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. माला शर्मा, एनेस्थेटिस्ट डा. अनुराग यादव, डा. राजकुमार मिश्रा ने नर्सिंग स्टाफ ईश्वर और राजकुमारी के साथ पहला सिजेरियन प्रसव किया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद सीएमओ डा. अखिलेश मोहन जच्चा-बच्चा को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे और पहले प्रसव के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डा. अतुल आनंद, महिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

डूंडाहेड़ा अस्पताल में नेत्र रोग, नाक-कान-गला, डेंटिस्ट, बाल रोग, स्त्री रोग और फिजिशियन की ओपीडी और इमरजेंसी सेवा पहले ही शुरू हो चुकी गई है। प्रसव शुरू होने से अस्पताल के क्षेत्र में बसी डूंडाहेड़ा, शांतिनगर, क्रासिंग रिपब्लिक, भीमनगर, आंबेडकर नगर, सुदामा पुरी, क्रिश्चियन नगर बागू, अकबरपुर बहरामपुर, शिवपुरी, शंकरपुरी समेत विभिन्न कॉलोनियों के मरीजों को लाभ होगा।

मोदीनगर सीएचसी का निरीक्षण

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने शुक्रवार को सीएचसी मोदीनगर और पीएचसी भोजपुर का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में स्थापित 50 बेड के भवन में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए एनेस्थेटिक डॉ. दिनेश एवं स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु की तैनाती की गई है। निरीक्षण में सीएमओ ने पीएचसी भोजपुर के प्रभारी डा.भारत भूषण से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को चिन्हित करके उन्हें मोदीनगर के लिए रेफर कराने के निर्देश दिए। तांकि मोदीनगर और भोजपुर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को उपचार मिल सके। साथ ही ओटी एवं मैटरनिटी विंग को तेजी से शुरू किया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img