उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 6.90 लाख की ठगी

Hapur News : रेलवे रोड निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 6.90 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठग ने खुद को बताया कंपनी का कर्मचारी

दरअसल, अचल गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 मार्च 2025 को स्टारलाइट क्लब 106 ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। उस व्यक्ति ने खुद को इंटरएक्टिव ब्रोकर्स इंडिया लिमिटेड का कर्मचारी बताया। उसने शेयर बाजार में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

निवेश के नाम पर ठगे 6.90 लाख रुपये

गुप्ता ने भरोसा करके 4.88 लाख रुपये एक आईपीओ में निवेश किए। साथ ही उन्होंने 1.75 लाख रुपये सर्विस फीस के रूप में भी जमा किए। कुछ समय बाद जब उन्होंने निवेश की राशि निकालने की कोशिश की, तो ठग ने बताया कि उनका पैसा गलत खाते में चला गया है। ठग ने यह भी कहा कि बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया है। खाता अनफ्रीज करने के लिए ठग ने एक लाख रुपये और मांगे। तब गुप्ता को ठगी का अहसास हुआ। लेकिन तब तक वे 6.90 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ठगों तक पहुंचने के लिए डिजिटल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img