Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पूर्व राज्यमंत्री पर हमला, कार मालिक गिरफ्तार, भांजे की तलाश

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के हिरणपुरा गांव में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर हमला हुआ है। सोमवार रात एक सगाई समारोह में जाते समय कार सवार कुछ लोगों ने उन पर पिस्टल तान दी और फायरिंग का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

मदन चौहान ने बताया था कि सोमवार रात करीब 9 बजे वे अपनी इनोवा कार से हिरणपुरा गांव में एक परिचित के सगाई समारोह में जा रहे थे। मेरठ रोड हाईवे से उतरकर गांव में प्रवेश करते ही रास्ते में कुछ कार सवार युवक खड़े मिले। चौहान के अनुसार, इन युवकों के हाथों में हथियार थे।

पूर्व मंत्री के मुताबिक, जैसे ही उनकी कार पास पहुंची, एक युवक सड़क पर आकर खड़ा हो गया, जिससे चालक को कार रोकनी पड़ी। तभी आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। कार में मौजूद सुरक्षाकर्मी बाहर निकले तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मदन चौहान ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक सगाई समारोह में जाते समय फॉर्च्यूनर व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया था। जांच के बाद फॉर्च्यूनर कार की पहचान कर ली गई जिसका नंबर UP14 GF 8710 है। जिसके आधार पर कार मालिक रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि कार को उसका भांजा चला रहा था, जिसकी तलाश कराई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें