Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, लाखों का नुकसान

Hapur News : जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र की पॉश रेलवे रोड पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वेज ग्रिल रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत नीचे उतर आए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से रेस्टोरेंट में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। रेलवे रोड स्थित वेज ग्रिल के मालिक दीपक अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर लीकेज होने से कढ़ाई ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। सूचना पर अतरपुरा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे रोड शहर का प्रमुख और व्यस्त इलाका है, जहां आसपास मकान और अन्य सामानों की दुकानें भी स्थित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी आगजनी की घटना हो सकती थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाई और घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

दमकल विभाग के एफएसओ अरशद खान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें