Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने इन्फेंट्री डे पर मनाया 79वां शौर्य दिवस

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने इन्फेंट्री डे पर मनाया 79वां शौर्य दिवस
नई दिल्ली: - तीन सम्मानित युद्ध नायकों ने भी इन्फेंट्री के पूर्व सैनिकों को अर्पित की पुष्पांजलि

नई दिल्ली, 27 अक्तूबर : भारतीय सेना ने सोमवार को इन्फेंट्री डे मनाया जिसे शौर्य दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल के अमर चक्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन्फेंट्री सैनिकों के साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित किया।

इस अवसर पर तीन सम्मानित युद्ध नायकों ने भी इन्फेंट्री के पूर्व सैनिकों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर वीरता और निस्वार्थ सेवा की स्थायी विरासत को नमन किया। इन नायकों में ऑपरेशन पवन (1990) के अनुभवी एवं वीर चक्र विजेता मेजर आशीष सोनल (सेवानिवृत्त), ऑपरेशन मेघदूत (1989) में भाग लेने वाले एवं वीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर व मानद कैप्टन कुंवर सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ ऑपरेशन कैक्टस लिली (1971) के प्रतिभागी एवं वीर चक्र विजेता लांस नायक अमृत (सेवानिवृत्त) शामिल थे।

हर साल 27 अक्तूबर को मनाया जाने वाला इन्फेंट्री डे राष्ट्र के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। 1947 में इसी दिन, भारतीय सेना के इन्फेंट्री सैनिक श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने वाले पहले सैनिक थे। इन सैनिकों द्वारा किए गए बाद के ऑपरेशन असाधारण साहस का कार्य थे, जिसने पाकिस्तान समर्थित कबायली आक्रमण को विफल कर दिया और भारत की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की। यह अवसर राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में इन्फेंट्री के अटूट समर्पण और अद्वितीय वीरता की स्थायी याद दिलाता है।समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सेवारत कर्मी, पूर्व सैनिक और वीर शहीदों के परिवार मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें