उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Hapur News : हापुड़ में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 24 से अधिक अधिकारियों की टीम ने तड़के छापेमारी कर 28 स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश किया। जिन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस दौरान हड़कंप मच गया।

मुख्य अभियंता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल के अनुसार, प्रबंध निदेशक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। मुख्य अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोदीनगर रोड के हाई-लाइन लॉस फीडर असौड़ा, अमन कॉलोनी और बुलंदशहर रोड स्थित मोती कॉलोनी में छापेमारी की।

टीम में शामिल थे कई अधिकारी

टीम में तीन अधिशासी अभियंता, सात उपखंड अधिकारी, 12 अवर अभियंता और 12 टीजी-2 शामिल थे। इन्होंने 150 से अधिक भवनों की जांच की। गांव असौड़ा में एक स्थान पर 14 ई-रिक्शा अवैध रूप से चार्जिंग करते हुए पाए गए। यहां लगभग आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।

पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम के साथ हापुड़ और बुलंदशहर की पुलिस भी मौजूद थी। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंपी मच गया। कई लोगों ने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले। सभी 28 बिजली चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

कार्रवाई का उद्देश्य

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य बिजली चोरी को रोकना और आम जनता को बिजली की सुविधा प्रदान करना है।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img