Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 85 लाख की लूट मामले में एक आरोपी को लिया रिमांड पर, 5 लाख रुपये बरामद

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे-9 पर घी व खल-चूरी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट में पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 22 दिन पूर्व हाइवे पर मुनीम से तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये की लूट की गई थी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद और गुजरात में चोरी, लूट, डकैती, जानलेवा हमला, गैंग से जुड़े अपराध और अवैध हथियार को रखने जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें