Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय

Hapur News : हापुड़ में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी हापुड़ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटवाया जाए। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में ट्रॉमा सेंटर को जल्द से जल्द संचालित किया जाए, ताकि दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। शुक्रवार की शाम डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद के ब्लैक स्पॉट और नए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बछलौता कट, शिवा ढाबा के पास, सरस्वती मेडिकल कॉलेज के समीप, रामा मेडिकल कॉलेज के पास तथा एनएच-9 पर बाबूगढ़ से बक्सर कट और ततारपुर चौराहे जैसे स्थानों पर एक सप्ताह के भीतर भारी मात्रा में रिपिटेड बार और रम्बल स्ट्रिप लगाए जाएं। इससे वाहनों की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

डीएम ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि थाना बाबूगढ़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एनएच-9 दिल्ली-लखनऊ मार्ग के 01 किलोमीटर, 08 किलोमीटर और 01 किलोमीटर के हिस्सों पर विशेष सुधार कार्य कराए जाएं। इसके लिए थाना-वार क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सके।

इसके अलावा, शुगर मिलों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही, गन्ना लदे वाहनों में बॉडी से ऊपर लदान न करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टर टेप लगवाना चीनी मिलों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि रात के समय भी वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई दें और हादसों से बचा जा सके।

इस दौरान आर्ट प्रवर्तन रमेश चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, सीओ राहुल यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर छविराम समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें