Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Under 19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत तय

Under 19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत तय

नई दिल्ली में खेले गए बारिश से प्रभावित अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच को बारिश के कारण 20-20 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया और पहले छह ओवरों में ही श्रीलंका के तीन विकेट गिराकर स्कोर को 28 रन तक सीमित कर दिया।

श्रीलंका की ओर से कप्तान विमत दिनसारा ने 32 रन बनाए, जबकि चमिका हीनातिगला ने 42 रनों की अहम पारी खेली। दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। सेथमिका सेनेविरत्ने ने 22 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को 135 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल ने दो-दो विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत हालांकि खराब रही और आयुष म्हात्रे 7 रन तथा वैभव सूर्यवंशी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उप-कप्तान विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और किसी भी तरह का दबाव नहीं बनने दिया। मल्होत्रा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में दो छक्कों और कई चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए, जबकि आरोन जॉर्ज ने 49 गेंदों में नाबाद 58 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को 18 ओवर में ही जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आठवीं बार प्रवेश किया है।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया, जिसके बाद फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर तय हो गई। खास बात यह है कि अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें 11 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2014 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था, उस समय भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, संजू सैमसन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल थे। अब एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों को भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबले का इंतजार है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें