Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगों ने की 33.50 लाख की ठगी, दुबई की प्रॉपर्टी और ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर वारदात

Hapur News : हापुड़ के साकेत एंक्लेव निवासी ललित प्रकाश से साइबर ठगों ने दुबई की प्रॉपर्टी और ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 33.50 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

तेलंगाना की कंपनी के मालिक और साथियों पर आरोप

पीड़ित ललित प्रकाश ने तेलंगाना की कंपनी जीटीआर प्रॉपर्टीज एंड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहम्मद नवाज और उनके साथियों पर ठगी का आरोप लगाया है। कंपनी के इंटरनेशनल प्लान प्रमोटर महेश चंद्रा ने इस ठगी में मुख्य भूमिका निभाई।

10 से 15 प्रतिशत मासिक लाभ का वादा

महेश चंद्रा ने गाजियाबाद में एक सेमिनार में कंपनी में निवेश पर 10 से 15 प्रतिशत मासिक लाभांश का वादा किया। ललित प्रकाश ने इस वादे पर विश्वास कर कंपनी के खातों में आरटीजीएस और एनएफटी के जरिए 33.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

चार महीने बीत जाने के बाद भी ललित को न तो कोई लाभांश मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने फोन बंद कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें