उत्तर प्रदेश : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में धान के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News : हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव मिला है। मंगलवार को किसान सुंदर सिंह के धान के खेत से बदबू आने पर ग्रामीणों ने जांच की, जिसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक ने सफेद टी-शर्ट और काला लोअर पहन रखा था।

शव पर चोट के निशान

मृतक के शरीर और सिर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।

पुलिस की प्राथमिक जांच

वहीं पुलिस का कहना है कि खेत के पास से गुजर रही रेल पटरी के कारण संभव है कि व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर पत्थर से टकराया हो। सीओ वरुण मिश्रा के अनुसार प्राथमिक जांच में मौत का कारण ट्रेन से गिरना प्रतीत हो रहा है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img