Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में क्रेडिट मैनेजर की मौत, फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

Hapur News : हापुड़ में दिल्ली रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर शशांक भारद्वाज की कथित मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर सल्फास खाने के बाद मौत हो गई। प्रीत विहार निवासी शशांक ने मंगलवार रात सल्फास खाया था। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

एम्बुलेंस में बनाया था वीडियो

अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में बनाए गए एक वीडियो में शशांक ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित तीन लोगों पर उत्पीड़न और परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बदले उन्हें परेशान किया जा रहा था। ऑफिस के टेंशन में आकर उन्होंने सल्फास खा लिया। शशांक ने अपने ऑफिस के विवेक मोहन, पवन भाटी और आनंद शर्मा का नाम लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शशांक की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई हिमांशु, मां सुलेखा और पिता मुनीष भारद्वाज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

क्या बोले अफसर

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषियो ं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें