उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, मृतकों की आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर शोक सभा कर विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि सभा में उपस्थितजनों ने मृतकों की आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मोन धारण कर भगवान से प्रार्थना की। और परिवार जनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष ने की ये मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा भारत में इस सदी का सबसे दर्दनाक हादसा है। विमान यात्रियों व हॉस्पिटल की बिल्डिंग में मौजूद छात्र और नागरिकों की दर्दनाक मृत्यु ने देश को झझकोर दिया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हादसे की त्वरित उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हादसे में मृत हुए नागरिकों के परिजनों को को केंद्र सरकार दो दो करोड़ रुपए व‌ सरकारी नौकरी दे। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

ये रहे मौजूद

शोक सभा में प्रशांत बाल्मिकी, आशु कुरैशी, राजेंद्र जाटव, सादिक सैफी, सचिन वशिष्ठ, अफनान इलाही, पुष्पेंद्र चौधरी, साहिल शाह, शोएब खान, मुनाजिम सोनू, शिवम पंडित, विवेक ठाकुर, सुरेंद्र उपाध्याय, अब्दुल रहमान मंसूरी, साहिल खान, गौरव पंडित, विकास ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img