उत्तर प्रदेश : लखनऊ में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजनों को कांग्रेसियों ने 1 लाख रुपए से की मदद

Bulandshar News : लखनऊ में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिजनों को कांग्रेसियों ने 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की। जनपद के गांव ततारपुर निवासी अजय शर्मा ने बिजली विभाग के उत्पीड़न व भ्रष्ट व्यवस्था से तंग आकर लखनऊ में आत्महत्या कर ली थी।

दो दिन पहले घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गांव ततारपुर पहुंच पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था। इसी क्रम में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर सुख-दुख में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

दो दिन पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का वायदा किया था, जिसे आज पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देना चाहिए।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि यह घटना सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, ज्ञानेंद्र राघव, साजिद चौधरी, नईम मंसूरी, फहीमुद्दीन मेवाती, प्रज्ञा गौड़, अब्दुल सलाम, बबलू कुरैशी, आदिल अली खान, सुरेंद उपाध्याय आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img