Uttar Pradesh : हापुड़ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप, युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर में एक व्यक्ति ने गांव की ही एक युवती पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पुत्री को आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि वंशिका नाम की युवती उनके गांव में ही रहती है। आरोप है कि 14 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वंशिका उनके घर आई और बहला-फुसलाकर उनकी पुत्री को अपने साथ ले गई। पुत्री के घर न मिलने पर परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा। सुराग न मिलने पर परिजनों के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की गई।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और जल्द नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img