Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Uttar Pradesh : बुलंदशहर डीएम ने ईद-उल-अजहा को लेकर जारी किए सख्त निर्देश, प्रतिबंधित पशुओं के वध पर होगी कार्रवाई

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में आने वाले ईद उल अजहा पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वाले और सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने वालों और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यह निर्देश शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईद उल अजहा पर सार्वजनिक स्थानों और खुले में कुर्बानी न की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कुर्बानी के अवशेषों को गहरे गड्ढे में दबाया जाए और तत्काल साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी धर्म स्थलों और गंगा दशहरा मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं का स्नान केवल निर्धारित घाटों पर ही सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने घाटों पर संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम ज्यूडिशियल भरत राम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें