उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवती के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही ब्लैकमेलिंग

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। युवती का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय बहन गांव में ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। तीन दिसंबर को पड़ोसी गांव निवासी युवक ने उसकी बहन के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना लिया। इससे वह उसके फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें वायरल कर रहा है।

इ इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो कॉल कर उसकी बहन से रुपयों की मांग की है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए, तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस कारण वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं।

पीड़िता ने आरोपी युवक को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img