Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में NH-9 बाइक-ट्रक टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत, बाइक क्षतिग्रस्त

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास मंगलवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान दीपांशु 20 व प्रदीप 17 निवासी गांव मिश्रीपुर थाना किठौर जिला मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जिला मेरठ थाना किठौर क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी दीपांशु अपने गांव के ही दोस्त प्रदीप के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होता देख आने जाने वाले राहगीर काफी संख्या में यहां एकत्र हो गए। जिनमें से एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की पहचान का प्रयास किया। पहचान करने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर दोनों के परिजन थाने पहुंचे और मृत अवस्था के फोटो के माध्यम से दोनों की पहचान की।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें