Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, दिनदहाड़े 64 लाख की सनसनीखेज लूट, पिलखुवा में मचा हड़कंप

Hapur News : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एनएच-9 स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के पास दिनदहाड़े चावल व्यापारी से करीब 64 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। स्कूटी सवार तीन बदमाश व्यापारी को हथियारों के बल पर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, चावल व्यापारी राकेश बैंक से 64 लाख रुपये निकालकर व्यापार से जुड़े भुगतान के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा एनएच-9 पर जीएस मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए स्कूटी सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े होने के कारण वहां से गुजर रहे लोगों में भी खलबली मच गई।

सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी क्लानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार करीब तीन बजे हुई। व्यापारी बैंक से रकम निकालकर भुगतान के लिए जा रहे थे, तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जबकि बुलंदशहर की छह टीमें भी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और गश्त बढ़ा दी गई है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें