Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Punjab : गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता, क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?: धालीवाल

Chandigarh News : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में शामिल होने पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है।

विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की शमूलियत वाली तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि यह शमूलियत दर्शाती है कि जब मान सरकार गैंगस्टर खत्म करना चाहती है तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से संबंध बना रहा है।

धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल दूसरे-तीसरे दिन बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा। दूसरी तरफ सुखबीर बादल गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी सियासी लड़ाई गैंगस्टरों के सिर पर है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं।

‘आप’ नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका था। उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस उस काले दौर के लिए जिम्मेदार थी वहीं अकाली दल भी बराबर का जिम्मेदार था।

धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सावधान और चौकन्ना रहना चाहिए। पहले भी कांग्रेस और अकालियों ने पंजाब को आग की भट्ठी में धकेला था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं।

विधायक धालीवाल ने कहा कि भले ही ये लोग जो मर्जी कर लें लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का वादा है कि पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया जरूर खत्म किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें