उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, कैंटर चालक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक व 4 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक और चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी स्विमिंग पूल में नहाने के बाद एक बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा हाफिजपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार रफीकनगर निवासी दानिश (36) अपनी उनकी दो बेटियां मायरा(6) और समायरा (5), भतीजा समर (5) और पड़ोसी वकील के बेटे माहिम (8) को लेकर गुलावठी क्षेत्र के गांव मिठेपुर में स्विमिंग पूल लेकर गए थे। देर रात बाइक से लौटते समय एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें इन पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

क्या बोली पुलिस

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img