उत्तर प्रदेश : बाँके बिहारी मंदिर, हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में चर्चा, बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशोक कुमार ने की

Mathura News (सौरभ) : मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में 26 अगस्त 2025 को देर रात तक ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की दूसरी बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित इस समिति का उद्देश्य मंदिर के बेहतर प्रबंधन और प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना पर काम करना है। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जस्टिस अशोक कुमार ने की।

गोस्वामी समाज बैठक से रहे नदारद

बैठक में मंदिर के प्रबंधन और कॉरिडोर परियोजना से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने गोस्वामी समाज के दोनों समूहों (राजभोग और शयनभोग) से सदस्य नामित करने के लिए प्राप्त 14 आवेदनों पर विचार-विमर्श किया। हालांकि, बैठक में कोई भी गोस्वामी सदस्य शामिल नहीं हुआ। इस पर, जस्टिस अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि गोस्वामी समाज को पत्र भेजकर अगली बैठक में शामिल होने के लिए कहा जाए।

अगली बैठक 28 अगस्त को

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट और समिति के सदस्य सचिव श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्राप्त सभी 14 आवेदनों की जांच की गई। जस्टिस कुमार ने निर्देश दिए कि सभी गोस्वामी आवेदकों को 28 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट मथुरा में नोटिस/सूचना देकर बुलाया जाए।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

इस बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बाँके बिहारी कॉरिडोर परियोजना को लेकर बैठकों का यह दौर अब तेज हो गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img