Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा में सुधार और पारदर्शी भर्ती की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Hapur News : आजाद समाज पार्टी ने युवाओं, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हापुड़ में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड तिराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम मोनिका को सौंपा।

पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंतित है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

ज्ञापन में नीट पेपर लीक प्रकरण से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई। साथ ही संसद में पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा कराने, आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न करने और शिक्षा माफिया तथा पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई रोककर छात्रों के हितों की रक्षा करने की भी मांग उठाई गई।

ज्ञापन में छात्र आंदोलन के दौरान छात्राओं के साथ हुई कथित अभद्र घटनाओं, सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की भूमिका, आंसू गैस के गोलों के प्रयोग, क्षतिग्रस्त वाहनों और कथित रूप से कीलों वाली लाठियों के इस्तेमाल की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी शामिल थी।

शिक्षा एवं भर्ती सुधार संबंधी मांगों में नीट, जेईई सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू करना, परीक्षा शुल्क समाप्त करना, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करना, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती करना और भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है। पार्टी ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और न्याय प्रत्येक युवा का संवैधानिक अधिकार है और सरकार को इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें