राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में भाजपा जिला कार्यालय पर संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर “समरसता संकल्प अभियान” कार्यशाला आयोजित

Hapur News : आज भाजपा जिला कार्यालय हापुड़ पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में “समरसता संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सतपाल सैनी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने की। मुख्य अतिथि सतपाल सैनी ने संत रविदास जी के विचारों तथा सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और संगठन की भावना पर प्रकाश डाला।

जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, ब्लॉक प्रमुख निशांत शिशोदिया, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, पिलखुवा चेयरमैन विभू बंसल, गढ़ नगर पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, जगदीश कर्दम, मनोज गौतम, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, संगीता पुरुषोत्तम, पिंकी त्यागी, पायल गुप्ता, हितेश मोदी, मुदित गोयल, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button