उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में पति और दो बेटियों को खोने के बाद रेशमा का रो-रोकर बुरा हाल, बोली अब किसके लिए जिऊं

Hapur News : जिले की रहने वाली रेशमा की जिंदगी में बुधवार की रात काला अध्याय बन गई। रेशमा ने सड़क दुर्घटना में अपने पति और 2 बच्चियों को खो दिया। उनकी ये कहानी दिल दहला देने वाली है। साथ ही उन्होंने एक भतीजा भी खो दिया। इस हादसे से जहां रेशमा गमजदा है। वहीं आसपास के इलाकों में भी शोक है।

पहली शादी और तलाक

रेशमा की पहली शादी 2010 में दिल्ली के हौज रानी माली नगर निवासी जावेद से हुई। शादी के बाद रेशमा ने बेटी मायरा को जन्म दिया। लेकिन जावेद की शराब की लत और रोजाना की मारपीट से तंग आकर रेशमा को तलाक लेना पड़ा।

दूसरी शादी और खुशियां

रेशमा की दूसरी शादी 2015 में दानिश से हुई। दानिश की भी पहली शादी टूट चुकी थी। इस रिश्ते में रेशमा को वह सारा प्यार और सम्मान मिला, जिसकी उसे तलाश थी। मायरा को भी पिता का प्यार मिला। कुछ साल बाद रेशमा ने दूसरी बेटी समायरा को जन्म दिया। परिवार खुशी से अपनी जिंदगी जी रहा था।

हादसा जो सब कुछ लील गया

लेकिन एक हादसे ने रेशमा की पूरी दुनिया को उजाड़ दिया। हादसे में उसके पति दानिश और दोनों बेटियां मायरा और समायरा की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद रेशमा का रो रोकर बुरा हाल है। रेशमा बार बार कह रही थी “मेरी मायरा, मेरी समायरा, मेरा दानिश… सबको खुदा ने छीन लिया। अब मैं किसके लिए जिऊं?

मोहल्ले में शोक

पिता-बेटियों की चीख सुनकर मोहल्ला कांप उठा। रेशमा की हालत देखकर मोहल्ले के लोग, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग भी रो पड़े। सात भाइयों की इकलौती बहन के जीवन में इस कदर अंधेरा छा जाएगा, किसी ने सोचा भी न था। हर तरफ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है।

आरोपी चालक की तलाश

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल कैंटर चालक पुलिस की पहुंच से दूर है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस की 3 टीम उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img