उत्तर प्रदेश : हापुड़ में टोल प्लाजा पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा कैंटर पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर गुरुवार की शाम को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मांस भरा होने का आरोप लगाकर एक संदिग्ध हालात में कैंटर को पकड़ लिया। इस दौरान संगठन के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

सुमित राणा ने बताया कि गुरुवार की शाम को सूचना मिली कि मांस से भरी कैंटर हापुड़ से गाजियाबाद की ओर टोल प्लाजा से होकर जा रही है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर खड़े हो गए। कैंटर को आता देखकर उसको रोकने का इशारा किया, तो कैंटर चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद उसको पकड़ लिया और 112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने बताया कि इस दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता गांव गालंद निवासी मयंक राघव और जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव अतरौली निवासी गौरव तोमर घायल हो गए। जिनको पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि चालक और परिचालक से पूछताछ की गई तो उनके पास से बिल बरामद हुआ है। इसी के आधार पर मामले की जांच भी कराई जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img