Uttar Pradesh : बुलंदशहर में स्कूली वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : जिले में गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना परमिट और फिटनेस के संचालित वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों के चालान किए गए और कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।

एआरटीओ नीतू शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में तीन स्कूली वाहन बिना आवश्यक परमिट और फिटनेस के संचालित पाए गए, जिनके चालान किए गए। वहीं एक वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। इसके अलावा चार अन्य वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे पाए जाने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img