उत्तर प्रदेश : किराए पर ली गई कार हड़पने का आरोप, थाने में मुकदमा दर्ज

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कार किराए पर लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित आदित्य मॉल में इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार किराए पर देने का कारोबार करने वाले संगीत कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संगीत कुमार के अनुसार सितंबर माह में आशीष कुमार, मंगल सिंह और रानी कुमारी निवासी बिहार ने उनकी कंपनी से एक कार किराए पर ली थी। शुरुआती कुछ समय तक आरोपियों ने नियमित रूप से किराया अदा किया, लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए कार को बिहार ले गए।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद न तो किराया दिया गया और न ही कार वापस की गई। 26 दिसंबर तक कार का किराया बढ़कर करीब एक लाख बीस हजार रुपये हो चुका है। कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

इस संबंध में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img