Uttar Pradesh : हापुड़ में मसूरी-धौलाना मार्ग पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Hapur News : हापुड़ में मसूरी-धौलाना मार्ग पर गांव पिपलेहड़ा स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय शाहबाज अपने परिवार के 14 वर्षीय जैद के साथ बाइक से पिपलेहड़ा गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने दोनों को लहूलुहान अवस्था में देखा और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दोनों की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img