उत्तर प्रदेश : राधाकुंड में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, अहोई अष्टमी पर संतान प्राप्ति के लिए विशेष स्नान आज

Mathura News (सौरभ) : अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर गोवर्धन स्थित राधाकुंड और श्यामकुंड में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। संतान प्राप्ति की कामना लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त कुंडों में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

विशेष धार्मिक महत्व का है यह स्नान

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ने वाले इस स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि यानी ठीक रात 12 बजे राधाकुंड और श्यामकुंड के संगम में स्नान करने से निसंतान दंपतियों की गोद भर जाती है।

पूजा और संकल्प का विशेष महत्व

कुंड स्नान से पहले दंपतियों द्वारा विशेष पूजा और कठोर व्रत किया जाता है। महिलाएं यह व्रत निर्जला (बिना पानी के) रखती हैं। स्नान के बाद दंपती अपनी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होने तक एक विशेष फल या सब्जी को त्यागने (छोड़ने) का संकल्प लेते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में विभाजित कर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और गोताखोरों की तैनाती की गई है।

राधा रानी की कृपा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

राधाकुंड निवासी कृष्ण मुरारी भारद्वाज ने बताया कि राधाकुंड में आने वाले भक्तों की संख्या हजारों में है। आज रात 12 बजे यह विशेष स्नान होगा। राधा रानी सभी की मनोकामना पूरी करती हैं, विशेष तौर पर निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति होती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img