Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

US Visa Services Impact: भारत में अमेरिकी दूतावास 3 दिन क्यों रहेंगे बंद?

US Visa Services Impact: भारत में अमेरिकी दूतावास 3 दिन क्यों रहेंगे बंद?

भारत में अमेरिका से जुड़ी यात्रा, वीजा और कांसुलर सेवाओं की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर सामने आई है। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास और सभी वाणिज्य दूतावास 24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे। इस अवधि में वीजा आवेदन, इंटरव्यू, पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं और अन्य सामान्य कांसुलर कार्य नहीं किए जाएंगे।
अमेरिकी दूतावास की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के तहत लिया गया है। आदेश के अनुसार क्रिसमस के अवसर पर संघीय सरकार के अधिकांश कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन तिथियों में बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसी के चलते भारत में अमेरिकी दूतावास की सेवाएं भी अस्थायी रूप से निलंबित की गई हैं।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की नियमित कांसुलर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

गौरतलब है कि क्रिसमस के मौके पर संघीय कर्मचारियों को अवकाश देने की परंपरा पहले भी रही है। पूर्व में डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान 2018, 2019 और 2020 में इसी तरह का आदेश जारी कर चुके हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी 2024 में क्रिसमस के दौरान संघीय कर्मचारियों को अवकाश देने की घोषणा की थी।

दूतावास की ओर से यह भी बताया गया है कि 26 दिसंबर के बाद सभी कांसुलर सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, कार्यकारी आदेश में यह प्रावधान शामिल है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा या किसी अन्य सार्वजनिक आवश्यकता से जुड़े कार्यालय जरूरत पड़ने पर खुले रह सकते हैं।

ऐसे आवेदक जिनकी वीजा अपॉइंटमेंट या अन्य सेवाएं इन तारीखों के बीच निर्धारित थीं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे नई तारीख के लिए आधिकारिक वेबसाइट और दूतावास की ओर से जारी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें