Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

UP Board Exam 2027: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा आवेदन की समयसीमा बढ़ी, अब 28 सितंबर तक जमा होगा शुल्क

UP Board Exam 2027: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा आवेदन की समयसीमा बढ़ी, अब 28 सितंबर तक जमा होगा शुल्क

नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित समयसीमा में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 और 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 28 सितंबर निर्धारित की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा आवेदन से संबंधित संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिले के सभी विद्यालयों को नई समयसीमा के अनुसार विद्यार्थियों की आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक विद्यालयों द्वारा संस्थागत परीक्षार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है। इसके बाद विद्यालयों को शुल्क जमा होने की जानकारी के साथ विद्यार्थियों का परीक्षा विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

विद्यालयों को यह ऑनलाइन प्रक्रिया 30 सितंबर की रात 12 बजे तक पूरी करनी होगी। इसमें परीक्षार्थियों से संबंधित आवश्यक विवरण निर्धारित प्रारूप में अपलोड किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जानकारी अपलोड करते समय सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच की जाए।

ऑनलाइन विवरण अपलोड होने के बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की चेकलिस्ट प्राप्त करेंगे। चेकलिस्ट के माध्यम से नाम, अन्य व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा से संबंधित दर्ज विवरण का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी की जानकारी में कोई त्रुटि मिलती है तो उसे ठीक करने के लिए अलग से समय दिया गया है।

विद्यार्थियों के ऑनलाइन विवरण में सुधार की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक चलेगी। इस अवधि के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गलत विवरण में संशोधन किया जा सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा समाप्त होने के बाद नए संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों को पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली तैयार करनी होगी। इसके साथ संबंधित कोषापत्र की एक-एक प्रति यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली भेजी जाएगी। इन दस्तावेजों को क्षेत्रीय कार्यालय भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संशोधित कार्यक्रम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों को अपने यहां पंजीकृत सभी पात्र विद्यार्थियों की जानकारी की जांच करते हुए समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करानी होगी।

विभाग ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि किसी भी पात्र छात्र या छात्रा का बोर्ड परीक्षा आवेदन छूटना नहीं चाहिए। यदि विद्यालय स्तर की लापरवाही के कारण कोई पात्र विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।

विद्यालयों को 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी पात्र परीक्षार्थियों के आवेदन निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन अपलोड हो जाएं।

संशोधित कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों और विद्यालयों को आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब 28 सितंबर तक शुल्क जमा होगा, 30 सितंबर तक ऑनलाइन विवरण अपलोड किए जाएंगे, 1 से 6 अक्टूबर तक त्रुटियों में संशोधन किया जा सकेगा और 15 अक्टूबर तक आवश्यक दस्तावेज क्षेत्रीय कार्यालय भेजने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें