राज्यउत्तर प्रदेश

UP Board Copy Checking: गुरु दक्षिणा का नया ट्रेंड, छात्रों ने कॉपियों में लिखे फोन नंबर और धार्मिक नारे

UP Board Copy Checking: गुरु दक्षिणा का नया ट्रेंड, छात्रों ने कॉपियों में लिखे फोन नंबर और धार्मिक नारे

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के नोएडा में यूपी बोर्ड की कॉपियों की जांच के दौरान इस बार हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने अंकों के लिए पारंपरिक तरीकों के बजाय “डिजिटल गुरु दक्षिणा” का तरीका अपनाया है।

नोएडा स्थित जीजीआईसी केंद्र में चल रहे मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षकों ने पाया कि कई छात्रों ने कॉपियों में अपने मोबाइल नंबर लिखकर परीक्षा पास कराने की अपील की है। कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने लिखा है कि “फोन कर लेना, ऑनलाइन पैसे भेज दिए जाएंगे”। शिक्षकों के अनुसार इस तरह के संदेश खासकर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की कॉपियों में अधिक मिल रहे हैं।

मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में छात्र उत्तर पुस्तिकाओं में इस तरह के अनौपचारिक और असामान्य संदेश लिखते पाए गए हैं। इसके अलावा कई कॉपियों में गलत उत्तरों के नीचे धार्मिक नारे जैसे “ॐ नमः शिवाय” और “जय श्री राम” लिखे गए हैं, ताकि परीक्षक अंक न काटें।

एक चौंकाने वाले मामले में एक छात्रा ने अपनी कॉपी में लिखा कि उसकी शादी हो चुकी है और वह पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। उसने शिक्षक से भावुक अपील करते हुए लिखा कि यदि वह फेल हो गई तो ससुराल में बदनामी होगी, इसलिए उसे पास कर दिया जाए।

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह घटनाएं परीक्षा प्रणाली में बढ़ती लापरवाही और छात्रों की मानसिकता को भी दर्शाती हैं। अधिकारी लगातार मूल्यांकन प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और नियमों के अनुसार ही अंकन किया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है और इसे 4 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब केवल कुछ कागजी प्रक्रिया बाकी है और जल्द ही पूरा कार्य समाप्त कर दिया जाएगा।

जनपद में इस बार 10वीं और 12वीं की कुल 1.63 लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button