Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत योजना के तहत बैजनाथ पपरोला स्टेशन का भव्य कायाकल्प, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत योजना के तहत बैजनाथ पपरोला स्टेशन का भव्य कायाकल्प, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अमृत भारत योजना के अंतर्गत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुनर्विकसित स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर काँगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदु, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, DRM, स्थानीय विधायक, स्कूल के छात्र-छात्राएं और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने भारत के 18 राज्यों में स्थित कुल 103 स्टेशनों के पुनर्विकसित स्वरूप का एक साथ लोकार्पण किया, जिसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व बैजनाथ पपरोला स्टेशन ने किया।

इस कायाकल्प में स्टेशन के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं, दिव्यांगजन-अनुकूल संरचना, विस्तृत पार्किंग स्थल, बेहतर प्रतीक्षालय, शुद्ध पेयजल और हरित क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय स्थापत्य और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने टॉप स्टोरी न्यूज के संवाददाता रवि डालमिया को बताया कि अमृत भारत योजना के माध्यम से छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है ताकि वे स्थानीय संस्कृति और आधुनिक यात्री सुविधाओं का संगम बन सकें। उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत सहारनपुर और बिजनौर स्टेशनों का भी कायाकल्प किया गया है।

स्टेशन परिसर में देशभक्ति को समर्पित वीर सैनिकों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो यात्रियों और युवाओं में राष्ट्रीय गर्व की भावना को बढ़ावा देती है।

अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे बुनियादी ढांचे के कायाकल्प का एक राष्ट्रीय अभियान बनकर उभरी है, जो भारत को तेज, स्वच्छ, सुलभ और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रेलवे अनुभव की ओर ले जा रही है।

>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img