Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उद्यमियों ने रखी अपनी समस्याएं

एनईए प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सेक्टर-18 में अधीक्षण अभियंता प्रथम विवेक कुमार के साथ बैठक की
एनईए प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सेक्टर-18 में अधीक्षण अभियंता प्रथम विवेक कुमार के साथ बैठक की

अमर सैनी

नोएडा। एनईए प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सेक्टर-18 में अधीक्षण अभियंता प्रथम विवेक कुमार के साथ बैठक की। बैठक में विद्युत निगम से जुड़ी तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान की मांग उठाई गई।

एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विद्युत समिति के अध्यक्ष हरीश जोनेजा ने कहा कि औद्योगिक सेक्टरों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे उद्यमियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बिजली लाइनों के बीच पेड़ों की टहनियां आ रही हैं। इससे तेज हवा और आंधी आने पर हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम को मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना होगा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। उद्यमियों की समस्याओं पर अधीक्षण अभियंता प्रथम विवेक कुमार ने कहा कि बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें बदला जा रहा है। जिन स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों के बीच आ रही हैं, उन्हें काटा जाएगा। इस मौके पर एनईए कोषाध्यक्ष शरद चंद जैन, आरएम जिंदल, मोहन सिंह, राहुल नैय्यर और वीरेंद्र नरूला आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *