Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

मुख्यमंत्री योगी की बैठक में उठा किसानों का मुद्दा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के चुनाव परिणामों की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के संबंध में रिपोर्ट भी ली गई। बैठक में दादरी विधायक ने क्षेत्र के किसानों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

समीक्षा बैठक के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज तथा एमएलसी श्री चंद शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की और जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में अधिक कार्य करने, जनता के बीच अधिक समय बिताने और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के बारे में भी पूछा गया। विकास कार्यों के साथ समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जिले के तीनों प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसान कई बार आंदोलन कर चुके हैं। उनकी मांग है कि उन्हें विकसित भूखंड दिए जाएं। किसानों के आंदोलन के बाद एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता राजस्व परिषद कर रही है। इस समिति के समक्ष भी किसानों ने कई मांगें रखी हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों को जल्द विकसित भूखंड आवंटित किए जाएं। किसानों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया।

सतत संवाद और सक्रियता से विपक्ष को परास्त करें
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे निरंतर संवाद और अपनी सक्रियता से विपक्ष को परास्त करें। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र की पूरी जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें और लोगों से संवाद बनाए रखें। पार्टी की नीतियों और कार्यों तथा विपक्ष द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार के बारे में जनता को बताएं। जनता के बीच रहकर इसका जवाब दें और उन्हें सच्चाई से अवगत कराएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *