Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Road Accident: पोते को स्कूल बस में बैठाकर लौट रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Road Accident: पोते को स्कूल बस में बैठाकर लौट रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

नोएडा। सेक्टर-122 में सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पोते को स्कूल बस में बैठाने के बाद घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हादसा 10 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। सेक्टर-121 निवासी कमल प्रकाश केन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां शीला देवी अपने पोते को स्कूल बस में बैठाने के लिए सेक्टर-122 स्थित सीएनजी पंप के आगे गई थीं। पोते को स्कूल बस में बैठाने के बाद वह वापस घर की तरफ लौट रही थीं।

बताया गया कि शीला देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ने वाहन नहीं रोका और वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद कमल प्रकाश केन मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में मातम पसर गया। बाद में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना के बाद परिजनों ने सेक्टर-113 थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय कौन सा वाहन वहां से गुजरा था और टक्कर मारने के बाद चालक किस दिशा में फरार हुआ।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें