Train Accident: बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Train Accident: बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आरपीएफ के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन की थर्ड लाइन पर दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पल्ला गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है।

रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img