Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: नोएडा में जेपी बिल्डर के ऑफिस पर सीबीआई की छापेमारी, 24 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू

Noida: नोएडा में जेपी बिल्डर के ऑफिस पर सीबीआई की छापेमारी, 24 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 128 स्थित जेपी बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। फिलहाल मौके पर जांच जारी है और ऑफिस में मौजूद दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। इस दौरान ऑफिस की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि लोकल पुलिस भी मौके पर मौजूद है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुई है, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के कुल 24 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में आर्थिक अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए गए थे। सीबीआई अब इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े बिल्डरों के खिलाफ सबवेंशन स्कीम के दुरुपयोग की जांच कर रही है।

सबवेंशन स्कीम के तहत बैंक सीधे बिल्डर को होम लोन की राशि जारी करते थे और तय समय तक बिल्डर को ब्याज अदा करना होता था। लेकिन कई मामलों में बिल्डरों ने न ब्याज चुकाया और न ही फ्लैट दिए। इससे घर खरीदारों को बिना फ्लैट मिले ही ईएमआई चुकानी पड़ी, जिससे हजारों लोगों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। सीबीआई ने बुधवार को नोएडा प्राधिकरण से 9 बिल्डर प्रोजेक्ट्स, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 11 और यमुना विकास प्राधिकरण से 4 प्रोजेक्ट्स की पूरी जानकारी मांगी थी। इसमें बकाया राशि, लेआउट प्लान, मंजूरी पत्र, रजिस्ट्री की स्थिति और बिल्डर की पूरी जानकारी शामिल है।

जानकारी एकत्र करने के बाद सीबीआई की टीम ने जेपी ग्रुप के ऑफिस पर दस्तावेजों की जांच शुरू की है। यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि रियल एस्टेट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही वित्तीय अनियमितताओं और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी को लेकर अब जांच एजेंसियां सख्त रुख अख्तियार कर चुकी हैं। घर खरीददारों को उम्मीद है कि इस जांच से उन्हें न्याय मिलेगा और दोषी बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

>>>>>>>>

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें