टू-व्हीलर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने टू-व्हीलर वाहन चुराने वाले एक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पिछले कई महीनों से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

रबूपुरा कोतवाली पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के पास तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और तीनों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया, जहां आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टू-व्हीलर वाहनों को चुराने के लिए ही वहां आए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद कीं। आरोपियों की पहचान दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रोहित, अनुज और सचिन के रूप में हुई है। तीनों ने कबूल किया कि वे दोस्त हैं और पिछले कई महीनों से वाहन चोरी कर अपना शौक पूरा कर रहे थे।

दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे आरोपी

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चुराते थे और उन्हें सस्ते दामों पर बेचते थे। गुरुवार को भी वे वाहन चोरी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने कहा कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है, और उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img