नोएडा में तीन वाहन चोर पकड़े 10 बाइक बरामद:इलेक्ट्रानिक शॉट सर्किट और लॉक तोड़ते है, ऑन डिमांड करते थे चोरी

नोएडा में तीन वाहन चोर पकड़े 10 बाइक बरामद:इलेक्ट्रानिक शॉट सर्किट और लॉक तोड़ते है, ऑन डिमांड करते थे चोरी

नोएडा। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 10 मोटरसाइकिल व एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

दो बदमाशों की गिरफ्तारी सेक्टर-62 एनआईबी चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ की गई तो इनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर जयपुरिया चौराहे के पास पार्क से बाइक बरामद की गई। इनके खिलाफ दिल्ली और नोएडा में मुकदमा दर्ज है।

एनसीआर में दर्ज है मुकदमे

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया तीनों मिलकर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से बाइक चोरी करते। इसके बाद पार्टस को अलग करके कबाड़ियों को बेच देते है। ये एक संगठित गिरोह है। इनके नाम अफजल , अफरीद और आस मोहम्मद है। ये तीनों महज भीड़ भाड़ इलाके कामर्शियल कांप्लेक्स, मॉल सेक्टर और अन्य स्थानों पर रैकी करते है। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते है।

वायर के बीच कराते थे शॉट सर्किट

उन्होंने बताया कि दो तरीके से चोरी कर घटना करते थे। यदि बाइक पर इलेक्ट्रानिक लॉक लगा है तो वायर के बीच शॉट सर्किट करके लॉक खोलते है। यदि लॉक मैनुअल है तो उसे तोड़ देते है। जिसके बाद बाइक को बताए गए स्थान पर छिपा देते थे। इसके बाद वहां से बाइक आस मोहम्मद के पास ले जाते थे। आस कबाड़ी का काम करता है। यहां बाइक को पार्टस निकालकर ऑन डिमांड बेचते थे। ये तीनों ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img