Faridabad: फरीदाबाद में चोरों ने सुभाष कॉलोनी में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की ज्वेलरी और कैश चोरी

Faridabad: फरीदाबाद में चोरों ने सुभाष कॉलोनी में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की ज्वेलरी और कैश चोरी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर तिजोरी से कीमती सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना सुबह करीब आठ बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

घर के मालिक आकाश भाटी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य गांव में आयोजित एक फंक्शन में शामिल होने गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला और तिजोरी खाली थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। चोरी गए सामान में सोने-चांदी की ज्वेलरी और नकदी शामिल है, जिसकी कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही कोई सुराग मिलता है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img