Faridabad Fire: फरीदाबाद के भाकरी इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Faridabad Fire: फरीदाबाद के भाकरी इंडस्ट्रियल एरिया में तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के भाकरी इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जनरेटर के पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि पड़ोस की दो अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते तीनों फैक्ट्रियां जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया, जिससे किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे में तीनों फैक्ट्रियों को भारी नुकसान हुआ है। आग में लाखों रुपये की मशीनरी, कच्चा माल और तैयार सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल इंडस्ट्रियल एरिया में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है और फैक्ट्री मालिकों में भारी निराशा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इलाके में सुरक्षा उपायों की सख्त समीक्षा की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img