उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मकान से चोरों ने नकदी की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला शिवदयालपुरा में एक मकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अज्ञात चोर ने 1.91 लाख रुपये की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोर को पकड़ने का दावा कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी साबिर अली ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 3 मई 2025 की रात अज्ञात चोर उनके मकान में घुस आए। चोर मकान के ऊपरी कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने 1 लाख 9 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी के दौरान हुई आहट से साबिर अली के पुत्र की नींद खुल गई। उसने चोर को भागते हुए देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। साबिर ने तुरंत डायल नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि, चोर तब तक फरार हो चुका था। आसपास के लोगों और पुलिस ने चोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। साबिर अली ने बताया कि चोरी गई रकम उनकी मेहनत की कमाई थी, जिससे परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

क्या बोली पुलिस

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img